मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के एसपी के साथ की गयी मासिक समीक्षा गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

आज दिनांक 08.01.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी. द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार मेंपरिक्षेत्र के जनपदो के एसपी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की गयी ।पुलिस उप…

बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के एसपी के साथ की गयी मासिक समीक्षा गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के एसपी के साथ की गयी मासिक समीक्षा गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश । — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

आज दिनांक  08.01.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  दिनेश कुमार पी. द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में


परिक्षेत्र के जनपदो के एसपी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की गयी ।


पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती द्वारा गोष्ठी मे निम्नलिखित आदेश-निर्देश दिये गये :


(01) हत्या, दहेज हत्या,फिरौती हेतु अपहरण एवं गम्भीर चोट के अपराधो  की समीक्षा करते हुए अपने निकट पर्यवेक्षण में नियमानुसार


अभियुक्तो की गिरफ्तारी व   वैधानिक कार्यवाही कराते हुए अभियोग का निस्तारण कराया जाये एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए सजा करायी जाये।


(2) लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के प्रकरणों में अभियोग पंजीकरण करते हुये नियमानुसार केस का अनावरण करते हुए इनसे संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/सम्पत्ति की बरामदगी करायी


जाए एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाये जिससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।


(3) महिला संबंधी अपराध बलात्कार, शीलभंग, अपहरण,पॉक्सो अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल अभियोग पंजीकरण करते हुए


सम्बन्धित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी कराते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाये ।



(04) पेंडिंग विवेचनाओं के निस्तारण/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।


(05) SC/ST अधिनियम के प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनसे सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी साक्ष्य के आधार पर करते हुए विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये ।


(6)अनावरण हेतु शेष अभियोगो को शीघ्र अनावरित कर प्रकाश में आये अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करायी जाये।


(07)जनपद स्तर पर टीम गठित कर  पुरस्कार घोषित अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करायी जाये ।


(? गिरोहबंद अधिनियम के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराते हुए अपराध से सम्बन्धित अर्जित सम्पत्ति का चिन्हांकन कराकर नियमानुसार संपति जप्तीकरण की कार्यवाही करायी जाये ।


(9) गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी कराते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करायी जाये ताकि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लग सके ।


(10) NDPS एक्ट से संबंधित अपराध की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जाये एवं अभिसूचना इकाई को सक्रिय कर सिंडिकेट पर अंकुश लगाया जाये ।


(11) अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन  व विक्री की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए ।


(12) आपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि के अन्तर्गत लगाये जाने वाले कैमरों के लाभ के बारे में जनता/लोगो को जागरुक कर अधिक से अधिक कैमरे स्थापित कराया जाय एवं डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जाये।


(13) आपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक सजा करवायी जाये।


(14)ITSSO पोर्टल पर प्रदर्शित अभियोगों में समय से विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कराकर निस्तारण कराये।


(15) जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक डिजिटल वारियर्स बनाया जाये।


(16) घटनाओ के रोकथाम हेतु जनपद में नाकाबन्दी योजना का प्रभावी अनुपालन कराया जाये ताकि अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाया जा सके।


उक्त गोष्ठी में एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी  सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, एएसपी बस्ती ओम प्रकाश सिंह व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी  मौजूद  रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।