मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया।

यूपी, बस्ती। जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया। साथ साथ जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया।जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो दे जा…

बस्ती न्यूज़ : जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया।
बस्ती न्यूज़ : जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

यूपी, बस्ती। जिले के हरैया ब्लाक के संसारीपुर चौराहे पर सेवा समर्पण भाव परिवार ने नि:शुल्क वस्त्र स्टोर का शुभारंभ किया। साथ साथ जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया।

जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो दे जाइए: निःशुल्क कपड़े का स्टोर खोलकर सेवा समर्पण भाव परिवार ने किया अनोखा काम


जरूरतमंदों के लिये सेवा समर्पण भाव परिवार ने खोला संसारीपुर चौराहे पर निःशुल्क वस्त्र स्टोर

"जरूरत हो तो ले जाइए,ज्यादा हो तो दे जाइए" नाम से स्टोर खोल कर किया जरूरत मंदों के हवाले 24 घंटे खुला रहेगा कपड़े का स्टोर


बता दें सामजिक संस्था "सेवा समर्पण भाव परिवार" गरीब, असहाय, जरूरतमंद, बेजुबानो के लिये सेवा का कार्य करती रहती है।


सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विक्षिप्तों के लिए एक विशेष अभियान चलाकर उनका रेस्क्यू कर उन्हें नया रूप देने का भी कार्य सेवा समर्पण भाव परिवार के द्वारा किया जाता है।


संस्था के सेवादार दिलीप पाण्डेय ने बताया कि यह संस्था गरीब, असहाय,जरूरतमंद व बेजुबानो के लिये कार्य करती है।


जिनके पास ब्लड डोनर नहीं होते हैं उन्हें ब्लड उपलब्ध कराना, घायल बेजुबानों का इलाज कराकर सुरक्षित स्थान पर छोड़वाना, सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विछिप्तों का रेस्क्यू कर उन्हें नया रूप देना व पहचान हो जाने पर घर भेजवाना।


हर वर्ष एक गरीब लड़की की शादी कराना आदि तमाम सामाजिक कार्य संस्था के माध्यम से होता है।


सेवादार दिलीप पाण्डेय ने लोगों से अपील किया कि अगर आपके पास भी जरूरत से ज्यादा कपड़े हो।


जिन्हें आप उपयोग न करते हों तो स्टोर तक जरूर पहुचायें, आपके द्वारा दिये कपड़े जरूरतमंदों के काम आयेंगे।


स्टोर के शुभारंभ के मौके पर सुशील शुक्ला, परिपूर्णानंद शुक्ला,प्रशांत त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, उमंग पाण्डेय, मयंक त्रिपाठी,अनुज तिवारी,विमल त्रिपाठी,सौरभ पाण्डेय,बसंत लाल आदि लोग उपस्थित रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।