मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संतकबीरनगर न्यूज़ : जनपद के दर्जनों पत्रकारों को अंग वस्त्र, हॉट पॉन्ड्स, कलम और डायरी भेंट कर किया सम्मानित

संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल में स्थित नव सृजित नगर पंचायत हैसर धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि के मुखलिसपुर स्थित आवास पर शनिवार को जिले के पत्रकारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के रिपोर्टरों का सम्मा…

संतकबीरनगर न्यूज़ : जनपद के दर्जनों पत्रकारों को अंग वस्त्र, हॉट पॉन्ड्स, कलम और डायरी भेंट कर किया सम्मानित
संतकबीरनगर न्यूज़ : जनपद के दर्जनों पत्रकारों को अंग वस्त्र, हॉट पॉन्ड्स, कलम और डायरी भेंट कर किया सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल में स्थित नव सृजित नगर पंचायत हैसर धनघटा के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि के मुखलिसपुर स्थित आवास पर शनिवार को जिले के पत्रकारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के रिपोर्टरों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।


नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित इस सम्मान समारोह में धनघटा विधानसभा के पूर्व विधान सभा प्रभारी नीलमणि ने सभी कलमकारों को अंग वस्त्र, हॉट पॉन्ड्स, पेन और डायरी भेंट करके उन्हें सम्मानित किया।


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नीलमणि ने कहा कि कलमकार शोषितों, पीड़ितों और मजलूमों की आवाज होते हैं।


समाज में समानता, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जन कल्याणकारी योजनाओं में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


समय विपरीत हो या मौसम हर पल लोगों की आवाज उचित फोरम तक पहुंचा कर लोगों को न्याय दिलाने में इनकी भूमिका अग्रणी रहती है।


उन्होंने कहा कि कलमकारों के सम्मान से समाज के दबे कुचले, पीड़ित और उपेक्षित तबके की आवाज और बुलंद होगी।


उन्होंने सभी पत्रकारों से अनुरोध किया कि विकास कार्यों के संपादन का सवाल हो या फिर समाज के हर तबके को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए किए जा रहे


उनके किसी प्रयास में यदि कहीं जाने अंजाने में कोई त्रुटि नजर आए तो अपनी लेखनी से उसे उजागर करते हुए सुधार का मौका जरूर दें।


श्री मणि ने पत्रकारों को सच की आवाज बताते हुए हमेशा उनके सम्मान में खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।


इससे पहले पत्रकार गोरखनाथ मिश्र ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि द्वारा पत्रकारों के सम्मान में आयोजित इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह को जिले का ऐसा इकलौता कार्यक्रम बताते हुए उनके प्रति सभी पत्रकारों की तरफ से आभार प्रकट किया।


कार्यक्रम को रमेश दुबे और अमित प्रताप मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार राहुल राय, अमित पांडेय, अभय नाथ दूबे, बुद्धिसागर मिश्र, इंद्रेश यादव, रितेश उपाध्याय, कृष्णा अग्रहरि, जगदीश पांडेय, वरुणेंद्र शर्मा, अनुभव शुक्ला, आनंद पांडेय, विनोद दुबे, खगेंद्र मिश्र, मो अकरम खान,रवि प्रजापति , जितेन्द्र पाठक,शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, साहिल खान, आलमगीर सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।