बस्ती न्यूज़ : जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध जारी हुआ विशेष चेकिंग अभियान
बस्ती -सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने बताया है कि जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01 से 30 अप्रैल 2025 तक पविरहन विभाग एवं पुलि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध जारी हुआ विशेष चेकिंग अभियान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती -सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने बताया है कि जनपद में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01 से 30 अप्रैल 2025 तक पविरहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सयुक्त अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा के वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि वह बिना वैध प्रपत्रों एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन कदापि न करें, यदि बिना वैध प्रपत्रों के वाहन का संचालन मार्ग पर किया जाता है तो प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए वाहन को निरूद्ध किया जायेगा जिसका उत्तरदायित्व स्वयं वाहन स्वामी का होगा।
उन्होने बताया कि उक्त अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 01.04.2025 को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में संचालित लगभग 150 ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा चेक किये गये जिसमें 25 ई-रिक्शा एवं आटो रिक्शा वाहनों को पुलिस लाइन, बस्ती परिसर में बिना वैध प्रपत्रों एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के संचालन में निरूद्ध किया गया। पुनः कल दिनांक 02.04.2025 को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जायेगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।