मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: कठिन दौर से गुजर रहे हैं शिक्षकः अधिकारों के लिये निर्णायक संघर्ष जरूरी- उदयशंकर शुक्ल

बस्ती: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने गुरूवार को शिक्षक भवन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि देश, प्रदेश का शिक्षक इतिहास के कठिन दौर से गुजर रहा है। उस पर जिम्…

Basti News: कठिन दौर से गुजर रहे हैं शिक्षकः अधिकारों के लिये निर्णायक संघर्ष जरूरी- उदयशंकर शुक्ल
Basti News: कठिन दौर से गुजर रहे हैं शिक्षकः अधिकारों के लिये निर्णायक संघर्ष जरूरी- उदयशंकर शुक्ल | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने गुरूवार को शिक्षक भवन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि देश, प्रदेश का शिक्षक इतिहास के कठिन दौर से गुजर रहा है। उस पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढी है किन्तु अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। यहां तक कि बुढापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिये अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा देश व्यापी आन्दोलन चलाया जा रहा है किन्तु केन्द्र और राज्य सरकारें  पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं हो रही है। लम्बे संघर्ष के बाद केन्द्र सरकार ने ओ.पी.एस. के स्थान पर यूपीएस पेंन्शन योजना लागू किया है। यह आंशिक सफलता है। जब तक पुरानी पेंशन नीति की बहाली नहीं होती हमें एकजुट होकर संघर्ष जारी रखना होगा। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित बैठक में सर्व सम्मत से राजकुमार सिंह को जिला संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 13 जनवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।


संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रिक्त सभी पदों पर अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कराकर पदोन्नति की कार्यवाही कराया जायेगा। अध्यापकों के ई.एल. अवकाश को पोर्टल पर अपलोड करवाया जायेगा। किसी भी स्तर पर अध्यापकों का शोषण नहीं होने पायेगा।


पत्रकारोें के प्रश्नोें का उत्तर देते हुये संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को सुविधाओें से सम्पन्न किया जाय जिससे वे निजी विद्यालयों से बेहतर परिणाम दे सकें। सभी विद्यालयों में डेस्क, बेंच, बालक, बालिका एवं दिव्यांग शौचालय, कक्षा कक्ष के टाईलीकरण, विद्युत संयोजन की व्यवस्था हो। इस सम्बन्ध में संघ की ओर से शीघ्र ही शासन को ज्ञापन भेजा जायेगा कि जो विद्यालय सुविधाओं से वंचित है उन्हें संसाधनों से लैश किया जाय।


श्री शुक्ल ने बताया कि  अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को नियमित करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। कहा कि 2025 शिक्षकों के लिये निर्णायक साबित होगा। सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिये अभियान तेज किया जायेगा।  जनवरी माह में सभी विकास क्षेत्रों पर क्षेत्रीय संगठनों के    पदाधिकारियों की बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। कहा कि जनपद के अनेक अध्यापकों के निलम्बन, वेतन रोकने आदि की कार्यवाही को लेकर शिक्षकों में रोष है। इसे लेकर संघ प्रभावी संघर्ष करेगा। कहा कि कथित फर्जी यू ट्यूबर और पत्रकार बनकर आये दिन कुछ लोग विद्यालयों में पहुंच जाते हैं और अध्यापकों को प्रताड़ित करते हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जायेगा।


प्रेस वार्ता में संरक्षक अरूणदेव शुक्ल, राम बहोर मिश्र, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष  अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, सतीश शंकर शुक्ल,  इन्द्रसेन मिश्र, सन्तोष कुमार शुक्ल,  रीता शुक्ला,  शशिकान्त धर दूबे,  देवेन्द्र वर्मा, दिवाकर सिंह, आनन्द दूबे, अभिषेक उपाध्याय, विनोद यादव, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, आनन्द सिंह, ओंकारनाथ उपाध्याय, हरीश चौधरी, सुनील पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, शोभाराम वर्मा, दिनेश वर्मा,  राजीव पाण्डेय, लालेन्द्र कन्नौजिया, आशुतोष पाण्डेय, वैभव प्रसाद के साथ ही अनेक पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।