मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :-पुण्य तिथि पर याद किये गये सामाजिक न्याय के महानायक बी.पी. मण्डल

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. बीपी मंडल को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बीपी मंडल को नमन् करते हुये कहा…

बस्ती न्यूज़ :-पुण्य तिथि पर याद किये गये सामाजिक न्याय के महानायक बी.पी. मण्डल
बस्ती न्यूज़ :-पुण्य तिथि पर याद किये गये सामाजिक न्याय के महानायक बी.पी. मण्डल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा  स्व. बीपी मंडल को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बीपी मंडल को नमन् करते हुये कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिवर्तन की बात होगी बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा।


कहा कि देश में पिछड़ी और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी गई, उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन   प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया, जिसके बाद पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में अधिकाधिक भागीदारी मिली।


पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी विचारक चन्द्रभूषण मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, संजय गौतम, मो. सलीम, रामसिंह यादव, रवि चन्द यादव, विपिन त्रिपाठी, इन्द्रावती शुक्ल आदि ने  कहा कि बी.पी. मंडल ने कहा था कि आरक्षण संवैधानिक मौलिक अधिकार उन्मूलन व आर्थिक उन्नयन का साधन नहीं, बल्कि वंचित तबके के प्रतिनिधित्व सुनिश्चितिकरण का आधार है।  सामाजिक असमानता दूर करने की दिशा में बी.पी. मण्डल का विशेष योगदान है। बीपी मंडल पिछड़ावर्ग के सामाजिक न्याय के महानायक व मूक क्रांति के जनक थे।  बीपी मंडल विधायक, सांसद, मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे।  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप की गई सिफारिशों के कारण ही उन्हें पिछड़ा वर्ग के महानायक के रूप में याद किया जाता है।


पुण्य तिथि पर बी.पी. मण्डल को नमन् करने वालों में अरविन्द सोनकर, राहुल सिंह, विवेक यादव, लालमन यादव, मानसिंह यादव, युनूस आलम, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, मो. सज्जू, नितराम चौधरी, सुनील चौधरी, गुलाब सोनकर, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, हरीश गौतम, बलवन्त यादव, हनुमान प्रसाद गौड़, जोखूलाल यादव, मधुबन यादव, राजेश यादव, अवधेश यादव, भोलू खान, रविकान्त निषाद, मो. आमिर, मो. हाशिम, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर, विशाल पाठक, अशोक दूबे, महेश चौधरी, सुरेश यादव, गौरीशंकर यादव आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।