बस्ती न्यूज़ : समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई
50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो में तेजी लायें। साथ ही माह के अनुसार भौतिक व वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्राप्त धनराशि का उपभोग नियमानुसार व्यय करें। मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं उन्हें यथाशीघ्र हैण्डओवर किया जाए और जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां मानवश्रम बढ़ाकर कार्य को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सीएमआईएस पोर्टल पर आंकड़ों को अद्यतन रखा जाए, जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित न हो।
बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, प्रभारी सीडीओ राजेश कुमार, जयेन्द्र कुमार, जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, एडीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।