बस्ती जिले के थाना नगर पुलिस द्वारा हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 01.03.2025 को थाना नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर धारा 103(1) बीएनएस से सम्बंधित हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त मट्ठू उर्फ पृथ्वीपाल पुत्र रामगोपाल साकिन रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती को उसके घर रानीपुर से समय करीब 05.15 बजे गिरफ्तार किया कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी धारा 376(D)/504/506/120बी आईपीसी तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना नगर जनपद बस्ती, 39/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना नगर मे मुकदमा दर्ज था
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह जनपद बस्ती, चौकी प्रभारी फुटहिया विवेकानंद तिवारी थाना नगर, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, रामदरश थाना नगर जनपद बस्ती, बलराम विश्वकर्मा शामिल रहे,,,