बस्ती: जिला पंचायत की बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ।
भाजपा सदस्य प्रमोद चौधरी ने विकास कार्यों में 41.5% कमीशन का लगाया आरोप।
इस आरोप के बाद बैठक में गहमा-गहमी बढ़ गई।
जिसके चलते अध्यक्ष संजय चौधरी बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए।
भाजपा सदस्य प्रमोद चौधरी ने जिला पंचायत के विकास कार्यों में 41.5% कमीशन का आरोप लगाया है।
इस आरोप के बाद बैठक में हंगामा मच गया,
जिसके कारण अध्यक्ष संजय चौधरी को बैठक बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा।
सदस्यों ने जिला पंचायत की बिल्डिंग को तोड़ने पर भी नाराजगी जताई।
प्रमोद चौधरी ने कहा कि 2 साल पहले 50 लाख लगाकर बिल्डिंग की मरम्मत की गई थी और अब इसे तोड़कर नई बिल्डिंग बनाना पैसों की बर्बादी है।