बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है| दुष्कर्म पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है। किशोरी को हालत बिगड़ने के कारण इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के हरैया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में मंगलवार देर शाम खेत की ओर गई कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ बगल के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया| घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई| दुष्कर्म के बाद खून से लतपथ मिली लड़की को पुलिस ने इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है|
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की गांव के बाहर शौच करने गई थी, तभी दूसरे गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब किशोरी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू का दिया| खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूर स्थित एक खेत से कराहने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। एक खेत में करहाते हुए लड़की युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली| परिजनों ने मौके से आरोपी युवक को पकड़ लिया| ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी|
किशोरी को खून से लथपथ देखकर परिजन उसे घर पर ले आए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस के साथ हर्रैया पुलिस भी पहुच गई। ग्रामीणों ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से छात्रा को CHC हरैया पहुंचवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया| पिटाई से घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में ही इलाज चल रहा है
पुलिस ने बताया, परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने बताया बेटी शौच जाने के लिए कह कर गई थी, लेकिन जब काफी देर के बाद भी नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने इसकी परिवार के लोगों को जानकारी दी तो सभी लोग (परिजनों और ग्रामीणों) उसे तलाशने निकल पड़े।
नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में हरैया CO ने बताया,'आज शाम खैराती गांव की एक लड़की अपने घर से गांव के बाहर शौच के लिए गई थी| जब लड़की काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार और गांव के लोग ढूढते हुए खेत की ओर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक उसके साथ आपत्तिजनक हालत में था.. युवक (लड़की का) रेप कर रहा था| इसके बाद गांव वाले उग्र हो गए, उन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की|
हरैया CO ने बताया,सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस और हर्रैया थाने की पुलिस भी पहुच गई। पीड़िता को तत्काल CHC हर्रैया लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया। आरोपी का CHC हर्रैया में इलाज किया जा रहा है| घरवालों की तहरीर पर हर्रैया थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।