बस्ती: युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
बस्ती: बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 19 वर्षीय एक युवती ने माझा खुर्द के पास सरयू नदी के पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस युवती की तलाश करवा रही है। छलांग लगाने से प…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 19 वर्षीय एक युवती ने माझा खुर्द के पास सरयू नदी के पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस युवती की तलाश करवा रही है। छलांग लगाने से पहले युवती ने पुल पर अपना पर्स और चप्पल निकाल दिया था। पर्स में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी सुमन पुत्री उदय शंकर के रूप में हुई| फिलहाल शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका है। .... अभी तलाश जारी है|
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी| मौके पर पहुंचे युवती के पिता उदय शंकर के मुताबिक,'' कल मंगलवार को शाम खाना बनाने की बात को लेकर दोनों बहनों में नोकझोंक हुई थी। बुधवार सुबह भोजन करने के बाद वह भट्ठे पर काम करने चले गए। लगभग 1 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाली उसकी बेटी सुमन थी। उसने बताया कि मैं टांडा आ गई हूं, जब पूछा कि किस काम से गई हो, तो उसने कहा कि मैं काम से आई हूं, मुझको खोजना मत आना, मैं मिलूंगी नहीं। इसके बाद उसने फोन काट दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।