बस्ती: बस्ती रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 2 लाख 86 हजार 600 रूपए की बरामदगी की गई है। बरामद रुपयों के बारे में कोई कागजात प्रस्तुत न करने के कारण उसे जब्त करने की कार्यवाही की गई है। रेलवे स्टेशन पर पुरानी बस्ती पुलिस, एफएसटी टीम, आरपीएफ, जीआरपी टीम द्वारा चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो लाख छियासी हजार छः सौ रुपए बरामद हुए।
बस्ती पुलिस ने बताया,'' बस्ती में विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत लागू आचार संहिता का पालन कराये जाने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस, FST B3 टीम, आर0पी0एफ0 टीम, जी0आर0पी0 टीम बस्ती द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान अजय चौधरी पुत्र राम प्रकाश चौधरी निवासी लोहिया बारी थाना लालगंज जनपद बस्ती के पास से रुपया 3286600 नगद बरामद किया गया।
अजय चौधरी से पैसे रखने के संबंध में कागजात मांगे गए परंतु प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर FST B3 टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार द्वारा उपरोक्त रुपए के संबंध में कागजात ना प्रस्तुत कर पाने के कारण सीज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।