मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, यह है मामला

बस्ती: रूधौली विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और नगर पंचायत रूधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज…

बस्ती: सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, यह है मामला
बस्ती: सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, यह है मामला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: रूधौली विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और नगर पंचायत रूधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रूधौली स्थित उत्सव मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा आयोजित की गई थी। यह जनसभा बिना अनुमति लिए आयोजित की गई थी। 



 रूधौली विधान सभा क्षेत्र के एसएसटी प्रभारी संजय कुमार यादव ने रूधौली थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रूधौली पुलिस ने सपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष रूधौली धीरसेन निषाद के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188 एवं महामारी अधिनियम की धारा 269 के तहत मकदमा दर्ज किया है।




तहसीलदार भानपुर केशरी नन्दन त्रिपाठी ने बताया कि बिना अनुमति जनसभा करने और आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रकरण की जांच एसआई राजेश कुमार दूबे द्वारा की जाएगी। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।