मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में पकड़े गए 3 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी की कई घटनाओं को दे चुके थे अंजाम

बस्ती: एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे। एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश कुमार सिंह SO छावनी रोहित कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। बस…

बस्ती में पकड़े गए 3 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी की कई घटनाओं को दे चुके थे अंजाम
बस्ती में पकड़े गए 3 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी की कई घटनाओं को दे चुके थे अंजाम — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे। एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश कुमार सिंह SO छावनी रोहित कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। बस्ती में छावनी पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टीम ने तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा, चोरी के मंगलसूत्र लाकेट,मांग टीका ,एक जोड़ी झुमका ,नथिया व अन्य सामान बरामद किया है।



बस्ती पुलिस ने बताया कि,''थाना छावनी पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टीम जनपद बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा थाना छावनी क्षेत्र व थाना मुण्डेरवा क्षेत्र मे चोरी करने वाले अन्तरजनपदीय 3 चोरों को दो अवैध तमंचा व चोरी के गहने/ सम्पत्ती के साथ रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी जनपद बस्ती पर म0अ0सं0 47/2022 धारा 380 IPC में धारा 457/ 411 IPC की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया | 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ अमोढ़ा बैरियर पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को एक मोटर साईकिल से जाते रोका गया, उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 315 बोर का 2 अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, चोरी के 10 हजार 2 सौ रूपए, सोने चांदी के गहने बरामद हुए। बताया कि पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में छावनी थाना क्षेत्र के नटौवा गांव के एक घर में घुसकर, अमोढ़ा कस्बे में ज्वैलरी की दुकान, मुंडेरवा के धुसवा में में हुई चोरी से संबंधित माल को बेचकर बचे पैसे की बरामदगी और मुंडेरवा थाना क्षेत्र के धुसवा में चोरी किया जाना स्वीकार किया है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


उनकी पहचान संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी राजकुमार पुत्र शिव मूरत, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी ध्रुव चंद कसौधन पुत्र लक्ष्मी शंकर, छावनी थाना क्षेत्र के नटौवा गांव निवासी शिवम मिश्र पुत्र स्वर्गीय सुखदेव के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने चोरी में मिले सामानों को बेच कर अपने ऐशो आराम में खर्च करना स्वीकारा है। बताया कि बरामद चोरी के सामानों, नगदी और तमंचे को कब्जे में लेते हुए उन्हे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. राजकुमार पुत्र शिवमूरत निवासी ग्राम अशरफपुर थाना दुधारा जनपद सन्तकबीर नगर 

2. ध्रुवचन्द कसौधन पुत्र लक्ष्मीशंकर निवासी ग्राम जसईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती | 

3. शिवम मिश्र पुत्र स्व0 सुखदेव मिश्रा निवासी ग्राम नटौवा थाना छावनी जनपद बस्ती|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।