औरैया: औरैया पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 2 अभियुक्तो को 34 अवैध बने/अधबने असलहों, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि एक फरार हो गया| पुलिस ने बताया कि,जनपद में विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत तथा मुखबिर खास व अन्य माध्यमों द्वारा लगातार अवैध असलाह के निर्माण तथा तस्करी के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर आज दिनांक -18.02.22 को थाना बेला व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए थाना बेला अन्तर्गत ग्राम रावतपुर्वा के आगे जंगल में बने पुराने कट्टी घर में संचालित हो रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्तों से भारी मात्रा में करीब 34 बने व अधबने अवैध तमंचे, कारतूस व असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेला पर मु0अ0सं0 45/22 धारा 5/25 आर्स एक्ट व मु0अ0सं0 46/22 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछतांछ में बताया कि बलबीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया अपने भागे हुए साथी सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के साथ मिलकर अवैध असलाह फैक्ट्री चला रहे थे तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के माध्यम से जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज व मैनपुरी जनपद में अवैध असलहों की तस्करी का कार्य करते हैं। ग्राहको की डिमांड के आधार पर अभियुक्त बलबीर दास व सुनील कुमार अवैध असलाह बनाने का कार्य करते हैं तथा एक असलाह को 5000-6000 रु0 में बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. बलबीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया
2. गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी
'''- सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी (फरार) ''