मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरों के गैंग से पुलिस की मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, बीते 20 दिनों मे चुराए थे 4 ट्रैक्टर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के तीन सदस्यों को थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है | बस्ती पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संज…

बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरों के गैंग से पुलिस की मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, बीते 20 दिनों मे चुराए थे 4 ट्रैक्टर
बस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरों के गैंग से पुलिस की मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, बीते 20 दिनों मे चुराए थे 4 ट्रैक्टर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में  ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के तीन सदस्यों को थाना कोतवाली पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है | बस्ती पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार मय पुलिस टीम व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम बस्ती गजेन्द्र सिंह मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा कोतवाली क्षेत्र के हरदिया बरगदवां के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । 




पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश देवेश के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर, तमंचा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में रहा सफल। बीते 20 दिनों मे बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर जिलों से 4 ट्रैक्टर चोरी किये थे|



गिरफ्तार बदमाशों में देवेश उर्फ नारायण निवासी भलेंद्री नगमा थाना ??जनी जनपद गोरखपुर, आत्मा साहनी निवासी जौहरी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर और कन्हैया उर्फ वकील निवासी ग्राम सिंगापुर अयोध्या थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त नारायण तथा आत्मा साहनी कई बार जा चुके है जेल। अभियुक्तों के खिलाफ ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/2022 धारा 379, 411, 413 IPC और ट्रैक्टर की चोरी के सम्बन्ध में थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 191/2022 धारा 379, 411, 413 IPC दर्ज था। 




पुलिस ने बताया,''अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर कोतवाली पुलिस टीम व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त देवेश उर्फ नारायण के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी तथा आरक्षी शुभम चौबे के दाहिने हाथ में गोली छूकर निकल गई, जिन्हें दवा-इलाज हेतु सदर अस्पताल बस्ती ले जाया गया | पुलिस टीम पर फायर करने एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 317/2022 धारा 307 IPC तथा देवेश उर्फ नारायण के विरुद्ध मु0अ0सं0 318/2022 धारा 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है|





इन घटनाओं का खुलासा

घटनाक्रम के मुताबिक,''31 मई 2022 को रामनैन चौधरी पुत्र बाबूराम निवासी मड़वा नगर थाना कोतवाली द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं ट्रैक्टर गाड़ी संख्या UP-51-BA-1662 का स्वामी हूँ |  26 मई 2022 को ट्रैक्टर ड्राईवर रात में सागर ट्रेडर्स बड़े वन थाना कोतवाली मय ट्राली कड़ी करके घर चला गया| दुकान का मुंशी दरवाजा बंद करके सो गया था कि रात समय करीब 02:00 बजे अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर मय ट्राली चुरा लिया जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं नहीं मिला, जिस पर थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 294/2022 धारा 379 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी |




3 जून 2022 को जितेन्द्र कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती द्वारा थाना कलवारी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा मकान कलवारी बस्ती मार्ग पर बना है | जहां रोजाना की तरह 2 जून 2022 को मैंने अपने ट्रैक्टर Mahindra 605-DI गाड़ी संख्या UP-44AE-3178 घर के द्वार पर खड़ा किया था और रात्री में खाना खाने के बाद सो गया था और जब सुबह जगा तो ट्रैक्टर गायब था|  जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद बगल में लगे CCTVमें देखा तो पाया की समय करीब 01:26 बजे 02 लोग ट्रैक्टर को लेकर दक्षिण की तरफ़ जा रहे थे|



पुलिस ने बताया,'',''इस सम्बन्ध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 191/2022 धारा 379 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी कि आज 10 जून 2022 को समय करीब 02:30 बजे अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों देवेश उर्फ नारायण पुत्र स्वर्गीय धनपत प्रसाद, आत्मा साहनी पुत्र राम गोविंद साहनी , कन्हैया उर्फ वकील पुत्र निर्मल को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बांसी रोड पर हर्दिया के पास ग्राम बरगदवा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी की गई ट्रैक्टर व ट्राली के साथ गिरफ्तार किया गया |




पूछताछ करने पर देवेश उर्फ नारायण ने बताया गया कि,'' मैं अपने पास अवैध तमंचा व कारतूस रखा था और चोरी किये गए ट्रैक्टर-ट्राली को बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों को देखकर डर के कारण मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे कि गाड़ी गिर गई| तब मैंने सोचा कि फायर करदूंगा तो आप सभी हट जायेंगे और हम सभी बचाकर निकल जायेंगे लेकिन अप लोगों की फायरिंग से मेरे पैर में गोली लग गई जिसके कारण हम तीनों लोगों को आप लोगों ने पकड़ लिया | 



ट्राली के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 10-12 दिन पहले बड़ेवन हाईवे पर स्थित गिट्टी-बालू की दुकान से स्वराज ट्रैक्टर 834-XM व एक ट्राली हम लोगों ने अतुल उर्फ़ अवध के साथ मिलकर चुराए थे जिसे कन्हैया उर्फ वकील को रुपये 60 हज़ार में बेच दिए थे जिसमें से रुपये 30 हज़ार हम लोगों को मिल गया है|  



कन्हैया उर्फ वकील ने बताया कि ख़रीदे हुए ट्रैक्टर को मैंने रुपये 80 हज़ार में अशोक यादव पुत्र राम लल्लन यादव निवासी ग्राम भागतापुरवा थाना बरगदवां जनपद महाराजगंज (उ0प्र0) को बेच दिया जिसमें से रुपये 30 हज़ार नहीं मिला है एवं आज हम सभी ट्राली को बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया |


ट्रैक्टर Mahindra 605-DI को कुसौरा बाज़ार से चुराया था..

अभियुक्तों ने बताया गया कि,'' ट्रैक्टर Mahindra 605-DI को कुसौरा बाज़ार थाना कलवारी क्षेत्र से हम लोगों ने अतुल उर्फ़ अवध के साथ मिलकर चुरा कर छिपाया था जिसे आज बेचने के लिए जा रहे थे | अतुल उर्फ़ अवध ट्रैक्टर चला रहा था जोकि ट्रैक्टर खड़ा करके भाग गया एवं कन्हैया उर्फ वकील के साथ हम दोनों गाड़ी से आ रहे थे जोकि हम लोगों द्वारा चोरी की हुई गाड़ियों को नेपाल बॉर्डर के आस-पास जनपद महाराजगंज में बेचता है |



अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त देवेश उर्फ नारायण के विरुद्घ गोरखपुर के गगहा, खोराबार, सहजनवा, कैंपियरगंज, शाहपुर, पीपीगंज, सहजनवा के अलावा संतकबीरनगर व बसती जिले के कोतवाली लालगंज आदि थानों में चोरी, गैं॒गस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के 18 मुकदमें दर्ज हैं।  आत्मा साहनी उर्फ अमित के विरुद्घ झंगहा, खोराबार, शाहपुर, पीपीगंज के अलावा बस्ती व सिद्घार्थनगर के थानों में 22 और वकील उर्फ कन्हैया के विरुद्घ कोतवाली बस्ती में तीन मुकदमे दर्ज हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।