मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन: नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणी के विरोध में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, अब तक 45 गिरफ्तार

सहारनपुर/लखनऊ: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। मुरादाबाद और प्…

सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन: नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणी के विरोध में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, अब तक 45 गिरफ्तार
सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन: नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणी के विरोध में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, अब तक 45 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर/लखनऊ:  निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। मुरादाबाद और प्रयागराज में भी लोगों ने प्रदर्शन किया | लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद जैसे अन्य शहरों में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है| सहारनपुर जिले में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन में शामिल 45  लोगों को गिरफ्तार किया गया है,  गिरफ्तारियां अभी जारी|



DIG सहारनपुर ज़ोन प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि,''हमें पता चला कि कुछ लोगों ने जुम्मे की नमाज़ के बाद मार्च करने का प्रयास किया। हम मौके पर पहुंचे और उनको हटाया। जानकारी मिली कि उन्होंने कुछ दुकानें लूटने की कोशिश की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उनपर मुकदमा दर्ज़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी|



सहारनपुर में अब तक 45 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपील जारी की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी गलत खबर पोस्ट न करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। घंटाघर पर नमाज के बाद कुछ लोग इकठ्ठा हुए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल तितर-बितर कर दिया। संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



मुरादाबाद में हालात काबू

मुरादाबाद में नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी के लेकर जमकर प्रदर्शन किया| हालांकि अब यहां पर हालात काबू में हैं| लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद जैसे अन्य शहरों में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है |मथुरा में कान्हा की नगरी में नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है| ड्रोन से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है| सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम है|




ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि,''मुरादाबाद में जुम्मे की नमाज़ शांतिप्रिय तरीके से समपन्न हुई है और कहीं किसी तरह की अप्रिय बात नहीं है। जामा मस्जिद के बाहर कुछ युवकों ने नारेबाजी की थी, उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया है। प्रदर्शन में किसी भी तरह से किसी को चोट नहीं आई है| 



मुरादाबाद पुलिस ने कहा कि, जनपद मुरादाबाद में नमाज सकुशल संपन्न हो चुकी है। जामा मस्जिद के बाहर कुछ बच्चों ने नारेबाजी की थी जिनको समझा बुझा कर घर भेज दिया गया है। कोई कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं है। किसी प्रकार का कोई भी पथराव नहीं हुआ है, न ही पुलिस बल का प्रयोग नहीं किया गया है। 



प्रयागराज में पथराव

● प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 



लखनऊ में धारा 144

● लखनऊ पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने कहा कि,जुम्मे की नमाज़ की संवेदनशीलता को देखते हुए हम सतर्क हैं। यहां संवेदनशीलता बनी रहती है इसलिए हमने 144 लागू की है। अगर कोई इस बीच अपना कार्यक्रम करना चाहता है तो वे हमसे अनुमति लेकर कर सकता है|



● कानपुर में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से स्थिती की समीक्षा की और फ्लैग मार्च किया। कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि,'सभी जगह पर सकुशल नमाज समाप्त हो गई है। लेकिन हमारे सभी अधिकारी और पुलिस के जवान अभी भी ड्यूटी पर तैनात हैं और रात तक ड्यूटी पर रहेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।