बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज पुलिस ने मोटर पंप चोरी और मोबाइल छीनैती करने वाले 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल छीनैती, मोटर पम्प की चोरी को घटनाओं को अंजाम देते थे| आरोपी कम्प्युटर, सीसीटीवी कैमरा आदि जैसे अपराध को भी देते थे अंजाम ।
थाना वाल्टरगंज पुलिस ने अभियुक्त अंकुश कुमार, विशाल कहार, विशाल कुमार हरिजन ,रोहित कुमार को गिरफ्तार किया । पुलिस टीम ने वाल्टरगंज थाना के ग्राम केशवारा के बगीचे में बैठकर चोरी करने की योजना बनाते हुए अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्तो के पास से एक हथौड़ी, एक पिलास, एक पेंचकश, दो रिन्च, तीन मोटरपम्प किया बरामद। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से मोबाइल, एक मोटरसाइकिल भी किया बरामद।