मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: परसरामपुर में हुई चोरी के 4 चोर गिरफ्तार, शादी के लिए दोस्तों संग मिलकर दुकान में की थी चोरी

बस्ती: परसरामपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त टीम ने परसरामपुर में हुई चोरी से सम्बंधित 4 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया| चोरों के कब्जे से चोरी की 2 LED TV2, 1 इन्वर्टर, 2 इनवर्टर बै…

बस्ती: परसरामपुर में हुई चोरी के 4 चोर गिरफ्तार, शादी के लिए दोस्तों संग मिलकर दुकान में की थी चोरी
बस्ती: परसरामपुर में हुई चोरी के 4 चोर गिरफ्तार, शादी के लिए दोस्तों संग मिलकर दुकान में की थी चोरी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  परसरामपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त टीम ने परसरामपुर में हुई चोरी से सम्बंधित 4 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया| चोरों के कब्जे से चोरी की 2 LED TV2,  1 इन्वर्टर, 2  इनवर्टर बैटरी,, 2 छोटी कटोरी सफेद धातु, 2 चम्मच सफेद धातु और 640 रु0 नगद बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि- 12/13 फरवरी की रात में थाना परसरामपुर अंतर्गत हुई चोरी से सम्बंधित 4 अभियुक्तों को आज बेरता से उज्जैनी जाने वाले रास्ते मे ग्राम सोनबरसा के पास बिजली ट्रान्सफार्मर के बगल में स्थित गन्ने के खेत में गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।। 



पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त कुशु की शादी तय थी, पैसा न होने के कारण उपरोक्त घटना को हम सब ने लालच में आकर अंजाम दिया। दिनांक 12/13.02.2022 की रात को लगभग 02 बजे हम लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। 



इस घटना को दुकान में सोने,चाँदी व ढेर सारे रुपये होने की सम्भावना पर किया गया। जिसमें असफल होने के बाद हम लोग बैटरी, टीवी, इन्वर्टर व बाहर रखे चांदी के बर्तन को उठा ले गये। 



गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1.ईश्वरदीन (24 बर्ष) पुत्र रामबदल निवासी सोनबरसा थाना-परसरामपुर जनपद-बस्ती 

2.कुशु (20 बर्ष) पुत्र जंगी निवासी सोनबरसा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती

3.मुकेश कुमार (22 बर्ष) पुत्र राम कुमार निवासी सोनबरसा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती

4.जगरनाथ (24 बर्ष) पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी पतीजिया खुर्द थाना छपिया जनपद गोण्डा


 



गौर हो कि शनिवार रात 12 फरवरी को परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेरता चौराहे पर सराफा एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण के दुकान के पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना क्षेत्र के मजगवां पाठक गांव निवासी रामदत्त, बेरता चौराहे पर सराफा तथा इलेक्ट्रानिक उपकरण की दुकान करते हैं। शनिवार की देरशाम दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए।  रविवार, 13 फरवरी को सुबह नौ बजे जब वह दुकान का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि दुकान में सामान बिखरे हुए हैं।




पीछे की तरफ गए तो देखा दुकान के पीछे की दीवार में नकब कटी है। रामदत्त ने बताया था कि दुकान में रखे इन्वर्टर की 12 बैट्री, तीन फ्रिज, 6 चांदी के बर्तन, चार एलइडी टीवी व 10 हजार रुपये नकदी गायब हैं। दुकान में लगे सीसी कैमरे की डीवीआर मशीन भी चोर उठा ले गए। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।