मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti News: जिले के 50 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों का होगा जीर्णोद्धार, डीएम ने दिया निर्देश

बस्ती जनपद में लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से 50 जर्जर आगनबाड़ी केन्द्र भवनों का कायाकल्प कराया जायेंगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जर्जर आंगनबाड़ी…

Basti News: जिले के 50 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों का होगा जीर्णोद्धार, डीएम ने दिया निर्देश
Basti News: जिले के 50 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों का होगा जीर्णोद्धार, डीएम ने दिया निर्देश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती  जनपद में लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से 50 जर्जर आगनबाड़ी केन्द्र भवनों का कायाकल्प कराया जायेंगा।  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने  जर्जर आंगनबाड़ी केन्‍द्र भवनों की सूची उपलब्‍ध कराने का महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक भवन के मरम्मत के लिए विभाग से 2-2 लाख रूपये प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गॉव में जर्जर भवनों को प्राथमिकता पर चयनित करें। साथ ही आकांक्षात्मक ब्लाक के सभी जर्जर भवन का प्रस्ताव तैयार करें।


समीक्षा में पाया कि लगभग 2 हजार आगनबाड़ी केन्द्र प्राईमरी भवन में संचालित हो रहे है। 656 गैर सरकारी भवन में है, जिसमें से 367 किराये के भवन में संचालित हो रहे है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्राईमरी स्कूल से बाहर परन्तु किसी सरकारी भवन में संचालित आगनबाड़ी केन्द्र की बाउड्रीवाल का प्रस्ताव तैयार करें। इसे भी मनरेगा कन्वर्जेंस से बनवाया जायेंगा। उन्होने सीडीपी तथा बीडीओ को संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बाहर संचालित हो रहे आगनबाडी निकट के विद्यालय में स्थानान्तरित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराये।


जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण की समीक्षा किया। उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के अपूर्ण भवनों को तत्काल पूर्ण कराये। उन्होने नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि आगबाड़ी केन्द्र की जॉच में इन भवनों की स्थिति से अवगत कराये। ग्राम पंचायतों द्वारा बनाये गये आगनबाड़ी केन्द्र भवन का प्रभार ग्राम पंचायत सचिव प्राप्त करें।


उन्होने एक भी आयुष्मान कार्ड ना बनाने वाले पंचायत सचिवों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भविष्य में इनके संविदा नवीनीकरण के समय इसके अनुसार कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशनर का बैंक खाता आधार से शतप्रतिशत सीडिंग ना कराये जाने से नाराजगी व्यक्त किया है तथा खण्ड विकास अधिकारियों को इस क्षेत्र में सबसे खराब कार्य करने वाले पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।


उन्होने पोषण टै्रकर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा इस पोर्टल पर फीडिंग नही की जा रही है, उनको ट्रेनिंग देकर फीडिंग कराये। समीक्षा में उन्होने पाया कि दुबौलिया के सीडीपीओ द्वारा अपने गोद लिये गये केन्द्र की फीडिंग शतप्रतिशत नही करायी गयी है, इसके लिए उनका स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।