बस्ती: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है| बस्ती में गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया।
मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया था, जो शाम चार बजे समाप्त हुआ। SDM हरैया गुलाब चन्द्र ने हरैया, विक्रमजोत, परसरामपुर, गौर और कप्तानगंज मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बस्ती जिले के 18 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। 16 हजार 797 मतों के सापेक्ष मात्र 7598 मत पड़े, जो मतों के सापेक्ष 45. 23 प्रतिशत रहा। एमएलसी चुनाव में जिले में कुल 11338 पुरुष, 5459 महिला मतदाता हैं।
बस्ती क्षेत्र पंचायत में 03 तथा नगरपालिका परिषद में 01 मतदेय स्थल बनाया गया था। क्षेत्र पंचायत बस्ती-1 एंव 2 पर 1300 -1300 तथा 3 पर 1340 मतदाता है। नगरपालिका बस्ती में 489 मतदाता है।
क्षेत्र पंचायत हर्रैया-1 पर 850 तथा 2 पर 891 मतदाता है। क्षेत्र पंचायत परसरामपुर में 911, गौर में 1325, विक्रमजोत में 881, कप्तानगंज में 885, दुबौलिया में 1092, रामनगर में 698, सल्टौआ गोपालपुर में 911, रूधौली में 457, बनकटी में 920, बहादुरपुर में 1008, कुदरहॉ में 787 तथा सॉउघाट क्षेत्र पंचायत में 752 मतदाता है।