मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेते हुए प…

बस्ती: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत
बस्ती: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर, मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेते हुए पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी वैष्णवी (17) वर्ष पुत्री धनंजय सावित्री विद्या विहार में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 



वह प्रायोगिक परीक्षा देने के लिए स्कूटी से वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर जा रही थी। अभी वह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मकबूलगंज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने स्‍कूटी में ठोकर मार दी। वाहन की चपेट में आने से गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



वैष्णवी के पिता जीआईसी इंटर कालेज बरेली में लेक्चरर है, जबकि मां शांती मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। परिवार वालों का कहना है कि वैष्णवी बचपन से ही बहुत होनहार थी और पढ़ाई लिखाई में भी बहुत अव्‍वल थी। उसका एक छोटा भाई ओम है जो अभी 9वी कक्षा का छात्र है। बेटी की मौत के सदमे से मां शांती रह रह कर अचेत हो जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।