बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार सम्बन्ध बनाने के माम…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें9 बार पढ़ा गया
बस्ती: महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार सम्बन्ध बनाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SO कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के साथ अभियुक्त एराज अहमद को गिरफ्तार किया।
बस्ती जिले के कलवारी थाना के गायघाट महुआपार मोड़ से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी।अभियुक्त के खिलाफ दर्ज था धारा 376/354(घ) /323/504/506 I.P.C. के तहत मुकदमा।
महिला का आरोप है कि गांव निवासी एराज अहमद उसके घर में घुस आया, उसे अकेली पाकर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका उसने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए इसके बाद उसने कई बार जबरिया उसके साथ सम्बन्ध बनाए। पहले वह बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन जब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरिया सम्बन्ध बनाने का सिलसिला बढने लगा तो उसने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी।
इसके बाद महिला ने पुलिस थाने पर शिकायत की। महिला की तहरीर के आधार पर कलवारी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गायघाट महुआपार मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। कलवारी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।