मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है| कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा गांव निवासी एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा दिया और…

बस्ती: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप
बस्ती: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है| कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा गांव निवासी एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की को  शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ बलात्‍कार किया|  पुलिस ने लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है|



नाबालिग लड़की का आरोप है कि कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा गांव निवासी एक युवक से उसकी जान पहचान हुई। युवक ने उसे अपने प्‍यार के जाल में फंसाया। शादी करने की बात कहकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। जब उसने शादी की बात की तो वह किसी न किसी बहाने टाल देता था।



इस बात की जानकारी किशोरी की मां को हुई तो उसने इस बात की शिकायत उसके भाई से की, तो उसने उल्‍टा पीडिता की मां को ही गाली दी और इस बारे में कहीं जुबान खोलने पर जानमाल की धमकी दी।  



इसके बाद  लड़की और उसकी मां ने थाने में आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कलवारी पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ बलात्‍कार, जानमाल की धमकी देने और पाक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।