मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में बीएससी की छात्रा का अपहरण: कार में डालकर ले गए 2 युवक, घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी युवती

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के अमोलीपुर बाजार में बीएससी की छात्रा का अपहरण हो गया। जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के अमोलीपुर बाजार में शनिवार की सुबह एक कार में सवार…

बस्ती में बीएससी की छात्रा का अपहरण: कार में डालकर ले गए 2 युवक, घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी युवती
बस्ती में बीएससी की छात्रा का अपहरण: कार में डालकर ले गए 2 युवक, घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी युवती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के अमोलीपुर बाजार में बीएससी की छात्रा का अपहरण हो गया। जिले के थाना परसरामपुर क्षेत्र के अमोलीपुर बाजार में शनिवार की सुबह एक कार में सवार होकर आए 2 लोग 19 वर्षीय युवती को कार में डालकर ले गए।


 

छात्रा बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घर से कुछ दूर पानी भरने गई थी छात्रा, तभी बदमाशों ने किया अगवा। स्विफ्ट डिजायर कार सवार बदमाशों ने युवती को किया अगवा | इलाके में मचा हड़कंप।



वह घर के बाहर सड़क पार लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी।  पानी भरकर सड़क पर पहुंची तो सड़क पार करने के लिए दाएं-बाएं देख रही थी, इतने में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए 2 लोग  युवती को जबरदस्ती कार में बिठा लिया और फरार हो गए। 




वारदात के बाद तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। 



क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए परसरामपुर पुलिस व स्वाट टीम लगी हुई है। जल्दी ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।