बस्ती: सवारियों से भरी टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, सभी ने कूदकर बचाई जान; ट्रैवलर जलकर हुई राख
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास एक ट्रेवलर में शार्ट सर्किट…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती: सवारियों से भरी टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, सभी ने कूदकर बचाई जान; ट्रैवलर जलकर हुई राख — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास एक ट्रेवलर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
ट्रेवलर सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेवलर गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। ट्रेवलर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर पालीटेक्निक चौराहे के पास सरस्वती पेट्रोल पंप के पास अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
ट्रैवलर से धुआं उठता देख यात्री सहम गए। पुरानी बस्ती के एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेवलर गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। उसमें लगभग 15 लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की कोई क्षति उन्हें नहीं हुई है। ट्रेवलर पर बैठे लोगों ने बताया कि हम लोग आग लगते ही कूद गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।