मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्‍ती: गौर में ट्रेन से कटकर 5 महीने की गर्भवती महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; नहीं हो सकी शिनाख्त

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आज यानी सोमवार सुबह गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव मिला| गर्भवती महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया| जिले के गौर थाना क्षेत्…

बस्‍ती: गौर में ट्रेन से कटकर 5 महीने की गर्भवती महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; नहीं हो सकी शिनाख्त
बस्‍ती: गौर में ट्रेन से कटकर 5 महीने की गर्भवती महिला की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; नहीं हो सकी शिनाख्त | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आज यानी सोमवार सुबह गर्भवती महिला का क्षत विक्षत शव मिला| गर्भवती महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया| जिले के गौर थाना क्षेत्र के केसरई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गर्भवती महिला महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला 5 माह की गर्भवती थी| 



आशंका जताई जा रही है कि, महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली| ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर क्षत विक्षत हो गया था। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।



महिला को ट्रेन से कटा देख रेल कर्मी ने गौर पुलिस को सूचना दी। सूचना मौके पर पहुंचे गौर पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही शुरू की। गौर SHO गौर संजय कुमार ने बताया,''शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है| फिलहाल,'' अभी तक मृतक गर्भवती महिला का पहचान नहीं हो सका




थाना गौर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया जा रहा है एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है: बस्ती पुलिस 



सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत की सूचना बाद मौके पर गौर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया है। ट्रेन से कटी महिला 5 माह के गर्भ से थी। महिला और उसके गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई। महिला का शव क्षत विक्षत होने के कारण उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।



जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि,''आज 28.03.2022 को सुबह करीब 9.00 बजे ग्राम केसरई रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है, जिसके पेट में करीब 5 माह का बच्चा भी है। शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है, साथ ही उम्र का भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। यदि किसी ऐसी महिला के सम्बंध में किसी को भी कोई जानकारी प्राप्त होती है, जो गुमशुदा है, तो इन नम्बरों पर तत्काल अवगत करायें।

संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक गौर

9454403111

शेषमणि उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक हरैया

9454401932

आशीष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बस्ती

9454400261




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।