मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी शनि पुत्र सुबास चौधरी को परसोहिया पुल से गिरफ्तार किया गया| सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग के स…

बस्ती: नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी शनि पुत्र सुबास चौधरी को परसोहिया पुल से गिरफ्तार किया गया| सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और छेड़खानी की शिकायत करने पर मारने के लिए दौडा लेने वाले लाल सिंह बढ़या निवासी आरोपी शनि को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |



बता दें कि, सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग 27 मार्च को नल से पानी भर रही थी, इस दौरान गांव का ही निवासी युवक उसे अकेली पाकर उसके साथ छेडखानी की। युवक की छेडखानी का शिकार नाबालिग ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।



पीड़ित किशोरी की मां ने जब आरोपी से इस बात की शिकायत की गई तो उसने पीड़िता की मां को गाली देते हुए मारने के लिए दौडा लिया। इस बारे में कहीं जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की इस दबंगई से आहत पीडिता की मां ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।



तहरीर के आधार पर सोनहा पुलिस ने मामले में छेडखानी, धमकी, पाक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। एसओ रामकृष्‍ण मिश्र ने बताया कि, आरोपी को परसोहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।