मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: बस्ती में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को अगवाह कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस…

बस्ती: नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
बस्ती: नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को अगवाह कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने बस्ती रेलवे स्टेशन से उसकी गिरफ्तारी की।



पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को इसी थाना क्षेत्र के परसा तकिया गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने पहले अपने प्यार के जाल में फसाया,उसे शादी का झांसा दिया। किशोरी उसकी बातों में आ गई, इसके बाद फरवरी माह में वह बहका फुसलाकर भगा ले गया। अपने साथ ले जाने के बाद उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


मामले में पीड़ित किशोरी के परिजन की तहरीर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। शनिवार की अपराह्न में उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।