गोंडा में डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर: टेम्पो क्षतिग्रस्त, लोगों ने डीसीएम चालक को दौड़ाकर पकड़ा
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तहसील तरबगंज के नवाबगंज थानांतर्गत टेम्पो को टक्कर देकर भाग रहे डीसीएम चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसे 112 पुलिस के हवाले कर दिया। नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर देर शा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा में डीसीएम ने टेंपो को मारी टक्कर: टेम्पो क्षतिग्रस्त, लोगों ने डीसीएम चालक को दौड़ाकर पकड़ा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तहसील तरबगंज के नवाबगंज थानांतर्गत टेम्पो को टक्कर देकर भाग रहे डीसीएम चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसे 112 पुलिस के हवाले कर दिया। नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर देर शाम एक डीसीएम नवाबगंज शराब फैक्ट्री से शराब लादकर बाराबंकी जा रहा था।नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर आते ही उसकी कटी तिराहे की तरफ से आ रही टेम्पो से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामसूरत पुत्र सियाराम निवासी हरिहरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद घबराए डीसीएम चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल से कुछ दूर जाकर डीसीएम भी खराब हो गई और स्थानीय लोगों ने डीसीएम को घेरकर रोक लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल रामसूरत को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। कटी तिराहे के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही बीच रास्ते में डीसीएम खराब हो गई। जिससे अयोध्या-गोंडा मार्ग पर भीषण जाम लग गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 पुलिस के द्वारा जहां घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद जाम हटवाया गया और चालक सहित डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामसूरत की पत्नी जमित्रा की तहरीर पर डीसीएम चालक जय प्रकाश मिश्रा निवासी बीकापुर अयोध्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।