मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: हरैया-बभनान तिराहे से शातिर टप्पेबाज दबोचा, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना गौर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने एक टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने बताया ,'' मुखबिर खास की सूचना पर आज सोमवार 23 मई, 2022 को थाना गौर…

बस्ती: हरैया-बभनान तिराहे से शातिर टप्पेबाज दबोचा, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद
बस्ती: हरैया-बभनान तिराहे से शातिर टप्पेबाज दबोचा, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना गौर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने एक टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने बताया ,'' मुखबिर खास की सूचना पर आज  सोमवार 23 मई, 2022 को थाना गौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2022 धारा 420, 419, 467, 468, 471 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र बहादर सिंह उर्फ राजन पुत्र स्व0 नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौसहरा परसपुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा (उ0प्र0) को  गौर क्षेत्रान्तर्गत हरैया-बभनान तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



टप्पेबाज जितेन्द्र बहादर सिंह उर्फ राजन के पास से रूपये 50,000/- नगद, Nokia कीपैड मोबाइबल व एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है|



 सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया ,''गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर जनपद गोण्डा के थाना परसपुर के परसपुर नौसहरा निवासी अभियक्त जितेन्द्र बहादर सिंह उर्फ राजन के विरुद्ध थाना गौर पर मु0अ0सं0 130/2022 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती  आशीष श्रीवास्तव द्वारा चोरी/ टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करने एवं चोरी/ टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 25000/- का नगद इनाम देने की घोषणा की गई।




 सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया ,18 मई, को गोविन्द लाल पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी वार्ड नं0 3 लोहिया नगर थाना गौर द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि 17 मई की शाम को लगभग 04:00 बजे भटहा सम्मय गेट के बगल मेरे किराना व गल्ला की दुकान पर मेरे परिचित शिव नरायन निवासी बभनान नगर वार्ड नं0 7 दुकान पर एक ग्राहक को लेकर आये और 28 क्विंटन 56 किलोग्राम गेहूँ खरीदने की बात किये,  जिस पर मै पैसे को इन्तेजाम कर अपने पिकअप गाड़ी को लेकर ग्राहक द्वारा बताये हुए स्थान प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र बभनान पहुंचा तब अज्ञात ग्राहक ने कहा कि तुम माल लोड करो और पैसा दो क्योकि डॉक्टर साहब को देना है। 



मै रुपये 50,000/- अज्ञात ग्राहक को जैसे ही हाथ मे दिया वह पैसो को लेकर अस्पताल के अन्दर गया और बाहर निकलते समय बोला कि मै लेबर लेकर आ रहा हूँ। कुछ समय उपरान्त जब वह नही आया तब मैने मेरे परिचित शिव नरायन से पूछा क्या तुम उसको जानते हो जिस पर शिव नरायन ने बताया कि मै नही जानता हूँ।



जिसके सम्बन्ध में थाना गौर पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 420 IPC पंजीकृत कर आज मई को जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ राजन को रूपये 50,000/- नगद, Nokia कीपैड मोबाइबल व एक अदद पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा एक अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत हरैया-बभनान तिराहे से गिरफ्तार किया गया।



 पूछताछ पर अभियुक्त राजन द्वारा बताया गया कि जो रुपया आप लोगो को मेरे पास से मिला है उसे दिनांक 17.05.2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनान से अनाज गल्ला वाले गेहूँ देने के नाम पर धोखाधड़ी करके रुपये 50,000/- लेकर भाग गया था, जिसे अभी तक खर्च नही कर पाया हूँ तथा किसी घटना के दौरान अपने आप को बचाने के लिए लखनऊ के एक अंजान व्यक्ति से तमन्चे को खरीदा था । अपने आपको पकड़े जाने से बचने के लिए घटना करने के दौरान गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेता हूँ और आज भी किसी घटना करने की फिराक मे जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।