मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 घंटे में अपहृत बच्चे को किया बरामद: सरकारी कर्मी के बेटे का घर से ही बदमाशों ने किया था अपहरण, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

हमीरपुर: जनपद हमीरपुर व बांदा की संयुक्त पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके में विवेक नगर मोहल्ले से कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक प्रभात ति…

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 घंटे में अपहृत बच्चे को किया बरामद: सरकारी कर्मी के बेटे का घर से ही बदमाशों ने किया था अपहरण, 50 लाख की मांगी थी फिरौती
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 घंटे में अपहृत बच्चे को किया बरामद: सरकारी कर्मी के बेटे का घर से ही बदमाशों ने किया था अपहरण, 50 लाख की मांगी थी फिरौती | फ़ोटो: TVL News

हमीरपुर:  जनपद हमीरपुर व बांदा की संयुक्त पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके में विवेक नगर मोहल्ले से कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक प्रभात तिवारी के बेटे का आज दिन दहाड़े बदमाशों ने अपहरण किया था। किडनैपर्स बच्चे को ले जाते समय सीसीटीवी में कैद हो गए थे। अपहरण के बाद किडनैपर्स ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण की सूचना पर हमीरपुर व बांदा की संयुक्त पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बांदा जनपद से बच्चे को 4 घंटे में बरामद कर लिया गया है। किडनैपर्स ने बच्चे को मारने की कोशिश की थी लेकिन पीछे लगी पुलिस को देख कर वह फरार हो गए।



उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया,'' आज दिनांक 30.05.2022 को जनपद हमीरपुर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से 02 अज्ञात बदमाशों द्वारा सरकारी कर्मी के 04 वर्षीय बच्चे के अपहरण करने की सूचना प्राप्त होने पर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 स्तर से बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिये गये। 



जिसके क्रम में जनपद हमीरपुर व बांदा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनपद के सभी थानों के महत्वपूर्ण स्थानों/प्वाइंटो पर तत्काल प्रभावी चेकिंग करते हुये बदमाशों की घेराबंदी/नाकाबंदी की गयी। पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप लगभग 04 घंटे में अपहृत बच्चे की थाना जसपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामदगी की गयी। 



पुलिस की घेराबन्दी व प्रभावी कार्यवाही से घिरता देख बदमाश मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 स्तर से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।



हमीरपुर एसपी शुभम पटेल ने बताया की हमीरपुर पुलिस टीम की एक्टिवनेस की वजह से बच्चे की सकुशल बरामदगी हो गई है। किडनैपर्स फिलहाल फरार है, आगे की कार्यवाही जारी है। शीघ्र ही कामयाबी मिलेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।