मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना वाल्टरगंज पुलिस ने युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को युवक ने घर के बाहर गई युवती के स…

बस्ती: युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
बस्ती: युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना वाल्टरगंज पुलिस ने युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|  थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को युवक ने घर के बाहर गई युवती के साथ रेप किया| पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आज यानी रविवार को आरोपी युवक मुलायम यादव उर्फ मदन मुरारी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस ने बताया ,थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2022 धारा 376/323/504/ 506 भा0द0सं0 से सम्बन्धित दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त मुलायम यादव उर्फ मदन मुरारी पुत्र गोपी राम को 24 घण्टे के अन्दर मुखबीर की सूचना पर आज पड़िया खास तिरहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 



पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक, शनिवार,4 जून 2022 की शाम को युवती गोबर लेकर बाग में गई थी, जहां गांव का रहने वाला युवक ने उसे पकड़ लेता है। युवती ने जब विरोध किया तो उसे गाली देते हुए जमकर पीटा और उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।