मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर से भोपाल के लिए शुरू की हवाई सेवा: अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा एयरपोर्ट रनवे का विकास,

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए क…

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर से भोपाल के लिए शुरू की हवाई सेवा: अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा एयरपोर्ट रनवे का विकास,
सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर से भोपाल के लिए शुरू की हवाई सेवा: अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा एयरपोर्ट रनवे का विकास, | फ़ोटो: TVL News

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा से बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "आज प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात मिल रही है। इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ होगा। उत्तर छत्तीसगढ़ मे??? हवाई सेवा और मजबूत होगी।"



मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नई हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से पिछले साढ़े तीन वर्षों में रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर और बिलासपुर से नई हवाई सेवाएं प्रारंभ हुई हैं। बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा के साथ सभी मौसम में विमान सेवा के संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरबा में व्यावसायिक एयरपोर्ट के साथ कोरिया में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर तेजी से  काम किया जा रहा है। इसी तरह अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से एयरपोर्ट रनवे का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ जगदलपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर एयरपोर्ट में आटोमेटेड एटीसी उपकरण स्थापित किए गए हैं। ताकि इन एयरपोर्टों में किसी भी समय विमानों और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सके।




कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद श्री अरुण साव, संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशीष सिंह,  विधायक श्री शैलेश पांडेय, श्री रजनीश सिंह, बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष  श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर और एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री एन.वीरेन सिंह उपस्थित थे। आज से शुरू हुई पहली बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट में 50 यात्री रवाना हुए। इस प्लेन के पायलट श्री भास्कर पंत और को-पायलट सुश्री ऋचा परिहार है।




मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा के शुरू होने पर बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा मजबूत होगी। श्री बघेल ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले तक हवाई सेवा के नाम पर सिर्फ रायपुर को ही जाना जाता था। लेकिन आज बिलासपुर और जगदलपुर से भी नियमित हवाई सेवा का संचालन हो रहा है। मध्य छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ भी देश के हवाई नेटवर्क के साथ मजबूती से जुड़ गया है। 




बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा की शुरूआत की गई है। आज बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा शुरू हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुुविधा प्रारंभ करने के लिए लाइटिंग और रनवे को विकसित किया जा रहा है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से सितम्बर 2021 से जगदलपुर-हैदराबाद-बेंगलूरू सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन हो रहा है। पैरामिलिटरी फोर्स के लिए दिल्ली-रायपुर-जगदलपुर-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बुधवार, शनिवार और रविवार को हवाई सेवा शुरू हुई है। बिलासपुर सहित जगदलपुर एयरपोर्ट में बारिश और ठंड के दिनों में भी निर्बाध विमान सेवा चालू रखने के लिए पीबीएन प्रणाली की स्थापना की जा रही है। इसी तरह अम्बिकापुर के महामाया एयरपोर्ट से नियमित घरेलू विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट रनवे का विकास किया जा रहा है। इसके लिए 43 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। 




मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा जिले में व्यवसायिक एयरपोर्ट के विकास तथा कोरिया जिले में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जगदलपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर एयरपोर्ट में नियमित एटीसी सुविधा के विकास के लिए 08 करोड़ रूपए की लागत से ऑटोमेटेड एटीसी उपकरण स्थापित किए गए हैं। इससे अब इन एयरपोर्ट में किसी भी समय हेलिकॉप्टर अथवा विमान के उड़ान और लैंिडंग के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।



राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नई विमान सेवा शुरू होने पर खुशी प्रकट करते हुए बिलासपुर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होेंने कहा कि इस फ्लाइट के शुरू होने से बिलासपुर सहित सम्पूर्ण उत्तर छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बिलासपुर में विमान सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंन्त्री के प्रति आभार  व्यक्त किया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में वाहन पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए शेड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से लगी हुई जमीन सेना की है। इससे वापस लेने की प्रक्रिया राज्य शासन द्वारा शुरू की गई है। जमीन मिल जाने पर रनवे का विस्तार होगा । इससे ज्यादा संख्या में विमान सेवा शुरू होने के साथ नाईट लैंडिंग की सुविधा मिलेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।