मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बस्ती: महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रानीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में षडयंत्र रचने का आरोपी ग्राम प्र…

बस्ती: महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
बस्ती: महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रानीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में षडयंत्र रचने का आरोपी ग्राम प्रधान अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पुलिस के खिलाफ धारा 376 IPC व 3(2)V SC/ ST Act के तहत दर्ज था मुकदमा। बस्ती जिले के कलवारी थाना के रानीपुर तिराहे से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला के साथ गांव के ही निवासी अब्दुल्ला ने दुष्कर्म किया था। महिला का पति गांव में नहीं रहता। वह रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।



महिला गांव में ही लोगों के घरों में घरेलू कामकाज करती है। आरोपी के घर में भी वह काम करती थी। उसके अकेले पन का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अकेली पाकर दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 



पीडित महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्‍कर्म की घटना कारित करने की साजिश ग्राम प्रधान फरीद ने रची। दुष्कर्म की घटना की शिकार पीडिता का कहना है कि आरोपी ने रविवार की शाम घर में उसे अकेली पाकर जबरिया उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कलवारी पुलिस ने आरोपी अब्‍दुल्‍ला, ग्राम प्रधान फरीद के विरूद्ध दुष्‍कर्म, षडयंत्र, एससीएसटी एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया।



दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की रानीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तारी की। कलवारी पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपराह्न में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।