मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: पोल से टकराए बाइक पर सवार 3 स्टूडेंट, एक छात्र की मौत.. दो घायल; LBS इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रहे रहे थे छात्र

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के महराजगंज दुबौलिया मार्ग के रेहरवा तिराहा के पास एक बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 2 अन्य…

Basti News: पोल से टकराए बाइक पर सवार 3 स्टूडेंट, एक छात्र की मौत.. दो घायल; LBS इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रहे रहे थे छात्र
Basti News: पोल से टकराए बाइक पर सवार 3 स्टूडेंट, एक छात्र की मौत.. दो घायल; LBS इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रहे रहे थे छात्र | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के महराजगंज दुबौलिया मार्ग के रेहरवा तिराहा के पास एक बाइक के अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 2 अन्य छात्र घायल हो गए। एक घायल छात्र की हालत गंभीर देख सीएचसी कप्‍तानगंज से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के जुड़ाईपुर निवासी गिरिजेश वर्मा (16) पुत्र रामतेज वर्मा, यादराम पटेल (17)पुत्र पृथ्वी पाल, नैयपुरवा निवासी अजय कुमार चौधरी (17) पुत्र घनश्याम चौधरी एक बाइक से हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए मुसहा परीक्षा केंद्र गए थे। यह तीनो छात्र कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव में स्थित राम प्यारे चौधरी इंटर कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र थे। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज,मूसहा, जलेबीगंज से परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। अभी वे रेहरवा तिराहा के पास पहुंचे थे कि एक घर के मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।



बाइक के पोल से टकराने से उस पर सवार गिरिजेश वर्मा (16) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अजय कुमार चौधरी (17) , यादराम पटेल (17) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कप्‍तानगंज ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्‍टर ने गिरजेश को मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार की गंभीर स्थिति देख डाक्‍टर ने उसे जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया। यादराम को हल्‍की चोट आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।