मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में रेप पीड़िता पर चाकू से हमला: बलात्कार का मुकदमा वापस नहीं लिया, तो आरोपी के परिजनों ने लड़की के पेट में घोंपा चाकू, पीड़िता की हालत गंभीर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र एक गांव में दबंगों ने बीती रात लड़की के ऊपर चाकू से हमला किया कर दिया है| कप्तानगंज इलाके की रहने वाली युवती के साथ पहले तो दुष्कर्म की घटन…

बस्ती में रेप पीड़िता पर चाकू से हमला: बलात्कार का मुकदमा वापस नहीं लिया, तो आरोपी के परिजनों ने लड़की के पेट में घोंपा चाकू, पीड़िता की हालत गंभीर
बस्ती में रेप पीड़िता पर चाकू से हमला: बलात्कार का मुकदमा वापस नहीं लिया, तो आरोपी के परिजनों ने लड़की के पेट में घोंपा चाकू, पीड़िता की हालत गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र एक गांव में दबंगों ने बीती रात लड़की के ऊपर चाकू से हमला किया कर दिया है| कप्तानगंज इलाके की रहने वाली युवती के साथ पहले तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था| आरोप है कि रेप का मुकदमा वापस न लेने पर युवती पर मंगलवार को चाकुओं से हमला कर दिया गया| युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है|




दरअसल, कप्तानगंज थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली युवती के साथ नौ महीने पहले दुष्कर्म की वारदात हुई थी| गांव के ही युवकों ने रेप के बाद मुंह में ब्लेड डाल दिया था|  घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी| पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया था| रेप के 2 आरोपी जेल में ही बन्द है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है| आरोपी और पीड़िता का घर आमने सामने ही है|



वहीँ,पीड़िता के परिजन बेटी को न्याय दिलाने के लिये न्यायालय में पेश होते रहे| उधर आरोपी के परिजन पीड़िता के परिवार पर सुलह के लिए लगातार दबाब बनाया जा रहा है|  लगातार दबाव बनाने के बाद सुलह समझौता कराने में विफल होने पर नाराज युवक के घरवालों ने घर में घुसकर युवती पर चाकूओं से हमला कर दिया| घायल युवती को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है| चाकू के हमले से लड़की की स्थिति नाजुक जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।



पीड़िता की मां ने बताया कि एक युवक ने बलात्कार कर मेरी लड़की को फेंक दिया था| किसी तरह दवा कराकर उसकी हम लोगों ने उसकी जान बचाई| जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| इसमें एक आरोपी अभी फरार चल रहा है, जो लगातार मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा है| जिसके बाद हम लोगों ने सुलह करने से इंकार कर दिया था| जिसकी बाद आरोपियों ने मेरी बेटी पर चाकुओं से हमला कर दिया|



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह ही बस्ती कोतवाली को यह सूचना मिली कि कप्तानगंज के रहने वाली एक युवती को पेट में चाकू मारा गया है| घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली| पूछताछ में पता चला कि इस युवती के साथ पहले भी घटना हो चुकी है| इस संबंध में पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है| अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, फिलहाल लड़की का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है\ शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।