मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जालौन में कांस्टेबल ने होमगार्ड को जमकर पीटा: बीच सड़क पर कांस्टेबल और होमगार्ड के बीच जमकर चले लात-घूसे, आधे घंटे तक एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटते रहे; देखें Video

जालौन: यूपी के जालौन में खाकी हुई शर्मसार| जालौन में नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे| एक होमगार्ड और कांस्टेबल के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। झड़प का वीडियो रा…

जालौन में कांस्टेबल ने होमगार्ड को जमकर पीटा: बीच सड़क पर कांस्टेबल और होमगार्ड के बीच जमकर चले लात-घूसे, आधे घंटे तक एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटते रहे; देखें Video
जालौन में कांस्टेबल ने होमगार्ड को जमकर पीटा: बीच सड़क पर कांस्टेबल और होमगार्ड के बीच जमकर चले लात-घूसे, आधे घंटे तक एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटते रहे; देखें Video | फ़ोटो: TVL News

जालौन: यूपी के जालौन में खाकी हुई शर्मसार| जालौन में नशे में धुत सिपाही ने होमगार्ड पर जमकर बरसाए लात-घूंसे| एक होमगार्ड और कांस्टेबल के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। झड़प का वीडियो रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर की है।  वीडियो वायरल होने के बाद जालौन SP रवि कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है|



रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में नशे में धुत सिपाही  धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार में जमकर लात-घूसे चले| दोनों ने बीच सड़क पर सरकारी जीप खड़ी करके जमकर मारपीट की| 30 मिनट तक एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटते रहे| जबकि एक सिपाही दोनों को शांत कराता दिखाई दिया|



फिलहाल, दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है| साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है, वहींं होमगार्ड की भी रिपोर्ट कमांडेंट को दे दी गई\ वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है| PRB-112 की गाड़ी यूपी-32-DG-1606 में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार एक साथ तैनात थे।



मामले में जालौन SP रवि कुमार ने बताया,'' सिपाही और होमगार्ड के बीच मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है जिस पर माधवगढ़ के सर्कल ऑफिसर को जांच के निर्देश दिए हैं। हमने सिपाही को निलंबित कर दिया है और होमगार्ड ???ो भी वहां से हटा दिया है। कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है जिससे उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो सके|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।