Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के बस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'',''उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव में कांग्रेस-सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है... आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बाहुबली दिखाई नहीं देता, हर जगह सिर्फ बजरंग बली ही दिखाई देता है, ये काम योगी सरकार ने किया है|
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''पहले दिमागी बुखार से हज़ारों बच्चे मारे जाते थे। भाजपा ने अस्पताल में बाल चिकित्सा वार्ड बनाए, दिमागी बुखार के सेंटर बनाए... मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं, हज़ारों बच्चे मारे जाते थे और आप क्या करते थे, आप गर्मियों में परिवार के साथ लंदन में सैर मनाते थे|
शाह ने कहा,''ये सपा-बसपा, बुआ-भतीजा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में डालने का काम किया। इतना बड़ा प्रदेश, 22 करोड़ की आबादी, लेकिन ये देश की 8वें, 9वें नम्बर की अर्थव्यवस्था थी। 5 साल के अंदर ही योगी जी ने यहां की अर्थव्यवस्था को दूसरे नम्बर पर लाने का काम किया है।