मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी, इस आज़ादी को बचाने के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी: बाराबंकी में प्रियंका गांधी

बाराबंकी: Uttar Pradesh Elections 2022: बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,'उत्तर प्रदेश एक महान धरती है। एक महान प्रदेश है, आपकी वि…

आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी, इस आज़ादी को बचाने के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी: बाराबंकी में प्रियंका गांधी
आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी, इस आज़ादी को बचाने के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी: बाराबंकी में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: Uttar Pradesh Elections 2022: बाराबंकी  में जनसभा को संबोधित करते हुए  कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,'उत्तर प्रदेश एक महान धरती है। एक महान प्रदेश है, आपकी विधानसभा, आपके क्षेत्र ने यहां से बड़े-बड़े नेता दिए, जो आजादी के लिए लड़े, जिन्होंने देश को अपना जीवन समर्पित किया। आपका उत्तर प्रदेश बहुत महान प्रदेश है| प्रियंका गांधी ने कहा,''राजनीति का मकसद क्या होता है? मंच पर ये जो नेता बैठे हैं, उन्हें नेता क्यों बनाया जाता है?  राजनीति में एक नेता का सबसे बड़ा धर्म क्या होता है? आपकी सेवा करना।  यही लोकतंत्र भी है|




उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,''लोकतंत्र का अर्थ क्या है? लोकतंत्र का अर्थ है कि सत्ता आपके हाथ में होनी चाहिए।  लेकिन यहां जो सत्ता में आता है वो आपको दबाता है| महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का सामना आप करते हैं। किसान, बुनकर और श्रमिक अपनी समस्याओं का सामना खुद कर रहे हैं।  कोई मदद नहीं कर रहा है, कोई सहायता नहीं कर रहा है और अगर आप आवाज़ उठाते हैं तो उनका दमन किया जाता है|




प्रियंका गांधी ने कहा,'''जब आपकी समस्याएं होती हैं तो न सरकार उनको सुलझाने का काम करती है और ना ही बसपा या समाजवादी पार्टी के नेता आपके पास आते हैं, ना ही आपकी सुनवाई करते हैं| उत्तर प्रदेश जैसा प्रदेश जहां से तमाम स्वतंत्रता सेनानी और बड़े बड़े नेता आए। देश के कई प्रधानमंत्री यहां से उभरे।  यहां की राजनीति इतनी मजबूत थी कि यहां का विकास सबसे पहले होना चाहिए था|



श्रीमती गांधी ने कहा,'''उत्तर प्रदेश इस देश को दिशा दिखाने वाला प्रदेश है, लेकिन आज गरीबी से  भरा हुआ है। परिस्थिति ये है कि किसी के भी घर जाकर पूछो तो यही कहता है कि मेरी तरक्की नहीं हुई| श्रीमती गांधी ने कहा,''आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी। इस आज़ादी को बचाने के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी। इस आज़ादी का मतलब क्या था? इस आज़ादी का मतलब था कि इस देश का एक एक निवासी सशक्त बने और अपने पैरों पर खड़ा हो। यही होती है आज़ादी। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।