मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनेे रहेंगे अंकुर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने अस्वीकार किया त्याग पत्र

बस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा द्वारा दिये गये त्याग पत्र को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अस्वीकार कर दिया है। ज्ञात रहे कि गत 21 मई को अपरिहार्य कारणोें से अंकुर वर्मा ने अध्यक्ष पद से…

बस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनेे रहेंगे अंकुर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने अस्वीकार किया त्याग पत्र
बस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनेे रहेंगे अंकुर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने अस्वीकार किया त्याग पत्र — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा द्वारा दिये गये त्याग पत्र को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अस्वीकार कर दिया है। ज्ञात रहे कि गत 21 मई को अपरिहार्य कारणोें से अंकुर वर्मा ने अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने त्याग पत्र को अस्वीकार करते हुये अंकुर वर्मा को भेजे पत्र में कहा है कि वे पूर्व की भांति संगठनात्मक कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।




कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा,''अपरिहार्य कारणों से विषम परिस्थितियों में अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दिया था किन्तु पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुये जिस प्रकार से उनके त्याग पत्र को अस्वीकार किया गया है उससे हौसला बढा है। वे पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुरूप और अधिक सक्रियता के साथ जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हुये संगठन को मजबूती देंगे जिससे आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैंदान में उतरे।




ज्ञात रहे कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा इसके पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय सचिव के साथ ही कर्नाटक, मध्य प्रदेश एवं उत्तरखण्ड में चुनाव एवं संगठन प्रभारी के रूप में अपने दायित्वोें का निर्वहन कर चुके हैं और पिछले 18 वर्षो से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं। वे 2006 में महरीखांवा सिविल लाइन्स से सभासद भी चुने गये थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा अंकुर वर्मा के त्याग पत्र को अस्वीकार किये जाने पर पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।