मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ग्रामीणों के लिए भेजी ऑक्सीजन कंसंटेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामग्री

लालगंज (रायबरेली): स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने तौधकपुर के ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए आक्सीजन कन्संट्रेटर, मास्क, सैनटाइजर, पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि सामग्री भेजी है। भा…

रायबरेली: स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ग्रामीणों के लिए भेजी ऑक्सीजन कंसंटेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामग्री
रायबरेली: स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ग्रामीणों के लिए भेजी ऑक्सीजन कंसंटेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि सामग्री | फ़ोटो: TVL News

लालगंज (रायबरेली): स्मार्ट गांव डेवलपमेंट फाउंडेशन ने तौधकपुर के ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए आक्सीजन कन्संट्रेटर, मास्क, सैनटाइजर, पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि सामग्री भेजी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने यह सामग्री ग्राम प्रधान मनोज कुमार को सौंपते हुए ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। 



उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधान कार्तिकेय शंकर वाजपेई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर के छोटे भाई रजनीश शंकर वाजपेयी ने गांव को स्मार्ट ग्राम बनाने के लिए इसके पहले भी कई कार्य कराए हैं।अमेरिका के कैलीफोर्निया शहर में इंजीनियर रजनीश शंकर की सोंच से ही प्रधान रहे कार्तिकेय शंकर ने गांव में सीसी कैमरे व पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवाए थे।



ग्राम सभा में लगभग 250 शौचालय 48 घंटे में बनवाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीश शंकर व स्मार्ट गांव बने तौधकपुर का नाम मन की बात में भी लिया था। 



अब रजनीश शंकर ने कैलिफोर्निया से स्वास्थ्य संबंधी उपकरण व सामग्री भेजी है।ताकि ग्रामीणों को गांव में ही उचित उपचार मिल सके और ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत न होने पाए रजनीश शंकर के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।