बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कलवारी थाना क्षेत्र में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| वह B.A. थर्ड ईयर की छात्रा थी| घटना ने जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव की है, जहां छात्रा का सोमवार को घर में छत के कुंडी से रस्सी के सहारे उसका फंदे से लटकता शव मिला|
सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया गांव की निवासी प्रतिभा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह कलवारी थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। युवती ने सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या करना बताया है।
सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि,मैं सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, मैं इतनी गलत नहीं हूं, जितना बताया जा रहा है। मानती हूं, गलती हुई है, मैने कुछ भी नहीं बताया है। शायद इस कारण सभी जगह मजाक बनी हुई हूं। मैंने गलती की है और सभी माफी भी मांगती हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना, लेकिन मेरा करेक्टर गलत नहीं है।
अब मैं चाहकर भी खुद को सही साबित नहीं कर सकती हूं। क्योंकि मेरा डर और रोना यही मेरी सबसे बड़ी कमजाेरी है। जिसे बचपन से लेकर आज तक खुद से दूर नहीं कर पाईं हूं। मेरे मरने का कारण मैं खुद ही हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
सुसाइड नोट में युवती ने कहा,'' विवेक भईया, मैंने तुम्हे भाई और दोस्त के अलावा किसी भी नजर से नहीं देखा। फिर भी तुम मेरे बारे में पता नहीं क्या क्या बाेल रहे हो। तुम झूठ बोलकर सच नहीं छिपा सकते। चाहे कोई समझे या न समझे पर मैं जानती हूं कि सच क्या है, लेकिन मैं बोल नहीं पा रहीं हूं।
