● थाना गोविंदनगर पुलिस ने तीन अभियुक्त दबोचे
●फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर करते थे दोस्ती
● बातचीत शुरू होने के बाद लेते थे व्हाटसएप नंबर
● विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का देते थे झांसा
● कस्टम अधिकारी बनकर भी बनाते थे लोगों पर दबाव
कनपुर: मेटरीमोनियल साइट्स व सोशल मीडिया साइट्स (फेसबुक/इन्सटाग्राम) पर दोस्ती के लिये रिक्वेस्ट आए तो जरा सावधान हो जाएं। सुंदर लडकी की डीपी देखकर उसे स्वीकार न कर लेना। हो सकता है उस डीपी के पीछे कोई शातिर आपकी गाढी कमाई पर घात लगाए बैठा हो। थाना गोविंदनगर पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर ठगी गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा है। अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके पास से बड़ी मात्रा में ठगी की रकम और अन्य सामान बरामद हुआ है।
ऐसे बनाते थे शिकार
अभियुक्तगण द्वारा विदेशी महिला के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मुकदमा वादी को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजी । कुछ समय बाद मित्रता का दिखावा कर वादी से व्हाट्सएप नम्बर लेकर लन्दन (यू.के.) के नम्बर से व्हाट्सएप पर बातचीत शुरु कर दी। लन्दन का नम्बर देखकर वादी को विश्वास हो गया कि यह विदेशी महिला लन्दन (यू.के.) से है। जिसके बाद अभियुक्तगण ने व्हाट्सएप पर गिफ्ट व पार्सल भेजने का झांसा देकर (जिसमें 1 लाख ग्रेट ब्रिटिश पाउन्ड होने का लालच दिया गया) पीडित व्यक्ति को दिल्ली एअरपोर्ट अथारिटी व कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर इत्यादि के नाम पर पीडित से 157000/- रुपये की ठगी कर ली गयी।
अभियुक्तगण ने जिन बैंक खातों का इस्तेमाल धोखाधडी की रकम को स्थानान्तरित करने के लिए किया था उन बैंक खातों को फर्जी पते पर खोला गया था उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पीडित द्वारा मु0अ0सं0 60/2022 अन्तर्गत धारा 420, 406 आइपीसी थाना गोविन्द नगर, कानपुर नगर में दर्ज कराया गया। पुलिस ने 03 नफर अभियुक्त दिल्ली व नोएडा क्षेत्र से गिरफ्तार किये गये।
ऐसे खुला मामला: अभियुक्तगण द्वारा उपयोग किये गये कालिंग मोबाइल नम्बर व बैंको से प्राप्त विवरण का तकनीकी विश्लेषण कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।
नाम पता अभियुक्त
1.विक्रान्त बब्बर पुत्र सुरिन्दर बब्बर निवासी सी 346 सेक्टर जू-2 ग्रेटर नोएडा उ0प्र0 (गैंग का लीडर)
2.नितिन भुटानी पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी ब्लाक डी1/71 प्रथम तल सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली (गैंग का सदस्य)
3.जोगिन्दर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सी 288 न्यू अशोक नगर दिल्ली (गैंग का सदस्य)