मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

परसुरामपुर के बीडीसी प्रत्याशी को भाजपा के प्रमुख पद के दावेदार ने धमकाया, कहे अपशब्द, त्रयंमबक पाठक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती: बस्ती जिले में मिनी विधायक कहे जाने वाले ब्लाक प्रमुख के रूतबेदार पद के लिए अपने-अपने चहेतो को क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाने मे जुटे प्रमुख पद के दावेदार। कुछ प्रमुख पद के दावेदार का पूरा का पूरा…

परसुरामपुर के बीडीसी प्रत्याशी को भाजपा के प्रमुख पद के दावेदार ने धमकाया, कहे अपशब्द, त्रयंमबक पाठक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
परसुरामपुर के बीडीसी प्रत्याशी को भाजपा के प्रमुख पद के दावेदार ने धमकाया, कहे अपशब्द, त्रयंमबक पाठक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में मिनी विधायक कहे जाने वाले ब्लाक प्रमुख के रूतबेदार पद के लिए अपने-अपने चहेतो को क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाने मे जुटे प्रमुख पद के दावेदार। कुछ प्रमुख पद के दावेदार का पूरा का पूरा परिवार बीडीसी चुनाव मे उतरा। पत्नी, भाई, बेटे, बहू सभी लड़ रहे चुनाव।




सबसे बडी पार्टी बीजेपी के पंचायत चुनाव मे उतरने से दिग्गज कार्यकर्ताओं मे प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य बनने की मची होड़।माना जा रहा है पार्टी के समर्थन से जीत पक्की।



परसुरामपुर विकास क्षेत्र के रायपुर से बीडीसी प्रत्याशी अमरजीत गुप्ता को भाजपा के प्रमुख पद के एक दावेदार ने धमकाया। वायरल आडियो मे पूर्व प्रमुख के बिगडे बोल। आडियो में बोले  कि,,किसी की माँ ने दूध नही पिलाया कि उन्हे प्रमुख बनने से रोके। आडियो में प्रदेश के पूर्व मंत्री तक को बोले अपशब्द।




धमकी से डर सहमे रायपुर वार्ड के बीडीसी प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता ने जताया परिवार और खुद के जान को खतरा। चुनाव आयोग सहित जिले के आलाधिकारियो से लगाई गुहार। शिकायत पर परसरामपुर पुलिस ने पूर्व प्रमुख के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर।



परशुरामपुर थाने में त्रयंमबक पाठक के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा हुआ दर्ज। निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव का दावा हवा- हवाई। साम दाम दंड भेद अपना कर दिग्गज मठाधीश प्रमुखी हथियाने मे जुटे।




रिपोर्ट-विवेक गुप्ता



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।