मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: आवारा सांड से टकराया बाइक सवार, एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के वेलाडी पुल के पास सांड़ की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनु…

बस्ती: आवारा सांड से टकराया बाइक सवार, एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
बस्ती: आवारा सांड से टकराया बाइक सवार, एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के वेलाडी पुल के पास सांड़ की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के खडौआजाट गांव निवासी अमरजीत (25), अजय (23) रविवार की रात बाइक से एक बारात में शामिल होने के लिए महादेवा के पास बेहिल गांव गए थे।



शादी में शामिल होकर देर रात वे वापस अपने घर खड़ौआजाट लौट रहे थे। अभी वे बेलाड़ी ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले थे कि तभी अचानक एक सांड़ की चपेट में आ गए, जब तक वे संभलते उनकी बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनो को एम्‍बुलेंस से जिला अस्‍पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्‍टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। अजय का इलाज चल रहा है।



अमरजीत की अभी 4 साल पहले शादी हुई है, दो भाइयों में वह छोटा था, उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बडे भाई दिनेश, मां शोभा देवी एवं पत्नी को मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई होगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।