मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: मेडिकल रिपोर्ट में फेरबदल का लगा आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यशैली पर उठे सवाल

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे आया है। जहाँ घायल के मेडिकल में फेरबदल की बात सामने आई है। पीड़ित ने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की कार्यशैली पर सवालिया न…

गोंडा: मेडिकल रिपोर्ट में फेरबदल का लगा आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यशैली पर उठे सवाल
गोंडा: मेडिकल रिपोर्ट में फेरबदल का लगा आरोप, जिला अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यशैली पर उठे सवाल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे आया है। जहाँ घायल के मेडिकल में फेरबदल की बात सामने आई है। पीड़ित ने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है। गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा गांव में बीते 8 अप्रैल को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आपसी मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 3 लोग घायल हुए थे और पुलिस को सूचना होने के बाद पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। 



वहां पर तैनात डॉ अजीत सिंह ने पीड़ित घायल का मेडिकल परीक्षण किया था और पीड़ित के परिजन ने आरोप लगाया है। कि उसे लोहे की रॉड और लाठी से मारा पीटा गया था सर पर गंभीर चोट थी घाव था लेकिन रिपोर्ट में मामूली इंजरी दिखाया गया है। उन्होंने डॉक्टर पर विपक्षियों से सांठगांठ कर मेडिकल रिपोर्ट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 



पूरे मामले पर जिलाधिकारी को पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है कि दोबारा से मेडिकल परीक्षण के साथ पीड़ित का इलाज हो और कार्रवाई की जाए इस मामले पर जिलाधिकारी ने गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। कि उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पीड़ित का पैनल बनाकर मेडिकल परीक्षण किया जाए वही पूरे मामले पर गोंडा के जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय शर्मा का कहना है कि इस तरह  का कोई पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है पत्र प्राप्त होते ही पत्र के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



पीड़ित जयजय राम वर्मा ने कहा,'' गांव केशवापुर पहड़वा के कुछ दबंग व्यक्तियों के द्वारा दिनांक 08.04.2022 समय सुबह करीब 07:00 बजे दिन में मारापीटा गया था, जिससे प्रार्थी के भाई अनिल वर्मा तथा पुत्री दीपाली व प्रार्थी की पत्नी मीना को डीप इन्जरी (गहरा घाव) हुआ था जो आज भी दौरान इलाज है तथा जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती है उक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजीत सिंह द्वारा चोटिहल की डॉक्टरी की गई, किन्तु गम्भीर चोट होने पर भी गलत तरीके से पैसा प्राप्त कर गहरी इन्जरी को मामूली इन्जरी में लिख दिया है। डॉ० अजीत सिंह मुल्जिमान के रिश्तेदार लगते है, ऐसे में मेडिकल टीम गठित कर पुनः इन्जरी की डॉक्टरी कराया जाना न्याय संगत है जिससे प्रार्थी को न्याय मिल सके और उक्त चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हो सके। अतः निवेदन है कि प्रार्थी के शिकायती प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपाज्ञा प्रदान करें।



गोण्डा जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार और एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम केशवापुर पहड़वा निवासी जय जय राम वर्मा पुत्र स्व० हीरालाल वर्मा ने कहा है कि,'' दिनांक 8-4-2022 को विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी के भाई, बेटी व पत्नी के साथ मारपीट की गई जिसमें प्रार्थी की पत्नी को गहरी चोट आई है। परन्तु जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक द्वारा विपक्षीगण से अनुचित लाभ प्राप्त कर मेडिकल रिपोर्ट में गहरी इन्जरी को मामूली चोट के रूप में अंकित किया गया है। प्रार्थी द्वारा आरोपित चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही तथा पुनः मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की गई है।



अतः उपरोक्त प्रत्यावेदन आपको इस आशय से प्रेषित है कि मारपीट में घायल लोगों के दुबारा चिकित्सीय परीक्षण हेतु अपने स्तर से नियमानुसार पैनल गठित कर दें तथा जांच हेतु तिथि व समय निर्धारित करते हुए इसकी सूचना आवेदक को भी उपलब्ध करायें, ताकि प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।