मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने लूटी महिला की चेन

बस्ती: बस्‍ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के हाईवे पर महराजगंज चौकी के कुछ दूरी पर एक 50 वर्षीय महिला का मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन लूट लिया। जब तक चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़े तब तक बदमाश फरार हो…

बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने लूटी महिला की चेन
बस्ती: बाइक सवार बदमाशों ने लूटी महिला की चेन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्‍ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के हाईवे पर महराजगंज चौकी के कुछ दूरी पर एक 50 वर्षीय महिला का मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन लूट लिया। जब तक चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़े तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस चौकी के कुछ दूरी पर हुई चेन छिनैती की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 




हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव की 50 वर्षीय महिला लक्ष्मीना देवी पत्नी गंगा प्रसाद शनिवार शाम पांच बजे महाराजगंज बाजार आई थी।। जैसे ही वह महराजगंज चौकी के सामने मचोइया पुल के निकट पहुंचीं, चौकी के सामने दूसरी तरफ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला का चेन छीन लिया।



 महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बाइक सवार बदमाश हर्रैया की तरफ भाग निकले। कुछ देर बाद हर्रैया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।



सूचना पर सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, सीओ कलवारी विनय चौहान, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय सिंह मौके पर पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई है जांच पड़ताल की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।