मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती : छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के धुसैनिया-रजवापुर मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे अमोलीपुर गांव के पास निमंत्रण में जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। जिनमें एक की मौत ह…

बस्ती : छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
बस्ती : छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, एक गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र के धुसैनिया-रजवापुर मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे अमोलीपुर गांव के पास निमंत्रण में जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। हादसा सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु को बचाने में हुआ।



छावनी थाना क्षेत्र के रानीपुर छत्तर गांव निवसी बाबूराम वर्मा (35) तथा रामदुलारे यादव 40 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर विक्रमजोत के पास किसी निमंत्रण में गए थे। वहां से वापस आते समय अमोली पुर मंदिर के पास पहुंच रहे थे कि, अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली पोल में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बाबूराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गया। 



सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।



जानकारी के अनुसार,,'थाना क्षेत्र के रानीपुर छत्तर निवासी बाबूराम वर्मा (40) व राम दुलारे यादव उर्फ चिंगी (45) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धुसैनियां रजवापुर के रास्ते बड़ेरिया गांव में एक निमंत्रण में जा रहे थे। अभी वह अमोलीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने छुट्टा जानवर आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह दोनों पोल से टकरा गए। जिसके चलते चालक बाबूराम व साथ में सवार राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए।



स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया और रामदुलारे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वहां घायल की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया।



बता दें कि बाबूराम वर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी। घर में छोटे भाई सुरेंद्र वर्मा के अलावा उनकी पत्नी चंदन देवी है इनके कोई संतान नहीं है। वह खेती किसानी का कार्य करते थे। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।