बस्ती : BJP सांसद जगदम्बिका पाल ने की प्रेस कांफ्रेंस। अपने बस्ती आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में पाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी के दौरे पर कहा,'''प्रियंका गाँधी जब पंचायत चुनाव था तो कही नज़र नहीं आ रही थी लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वह अपना राजनीतिक दौरा कर रही है|
पाल ने कहा,''प्रियंका कभी भी कांग्रेस शासित राज्यों का कभी दौरा नहीं करती| वो लखनऊ में धरने देने आ गई यदि उनको धरना ही देना है तो राजस्थान सरकार के खिलाफ धरना दे| पंजाब में उनके ही मुख्यमंत्री बगावत पर उतर आए हैं और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए और फ़ोटो खिंचाने यूपी आ गई|
BJP सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा,''''कांग्रेस पार्टी के जो बड़े लीडर हैं वो खुद केंद्रीय नेतृत्व को तरजीह नहीं दे रहा| पूरी काँगेस पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। बजाय अपने पार्टी को सम्हालने वो यूपी आ गई| राहुल मानसिकता दिवालियापन के शिकार हो गए हैं| क्योंकि राहुल कांग्रेस से भाजपा में आए अपने ही नेताओं को आरएसएस का नेता बताने लगे हैं ये उनकी बौखलाहट है| डरपोक वो नेता नहीं ,डरपोक वो खुद हैं क्योंकि राहुल कांग्रेस की ड्राइविंग सीट को छोड़कर कूद गए हैं और इस समय काँगेस की स्थिति बिना ड्राइवर के गाड़ी वाली हैं|
अखिलेश पर निशाना साधते हुए पाल ने कहा,'जिस पार्टी के नेता अपनी रैली में पाकिस्तान जिंदा के नारे लगा रहे हो और उस नारे के खिलाफ अखिलेश का एक भी बयान नहीं आया| उस पार्टी से और आशा भी क्या की जा सकती है क्योंकि वो राजनीति का तुष्टिकरण करते हैं और केवल वोट की राजनीति करते हैं|
जनसंख्या नियंत्रण बिल पर पाल ने कहा,'''उनकी सरकार अभी उसकी ड्राफ्टिंग चल रही है और उस ड्राफ्ट को सबके साथ समन्वय स्थापित कर और सबके सुझावों को लेकर ही कानून का अमली जामा पहनाया जाएगा , क्योंकि इस कानून का उद्देश्य ही देश को आगे बढ़ाना है,जनसंख्या जब नियोजित होगी तो ही देश का विकास हो पायेगा|
पाल ने कहा,''कावड़ यात्रा लोगों की आस्था और श्रध्दा से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि मानव जीवन को बचाना हमारी प्राथमिकता है फिलहाल सोमवार की इसकी सुनवाई है| कोर्ट जो निर्णय लेगी हमारी सरकार उसका पालन कराएगी|